Advertisement
  1. Music & Audio
  2. Audio Production

१५ वेबसाइट्स जहा आप वोकल सैम्पल्स और लूप्स मुफ्त में पा सकते हैं

Scroll to top
Read Time: 4 min

() translation by (you can also view the original English article)

१५ वेबसाइट्स जहा आप वोकल सैम्पल्स और लूप्स मुफ्त में पा सकते हैं 

वोकल्स यानि सुर-मौखिक आवाज़ आपके संगीत में रस और भावनाएं जगा सकते हैं। यह लेख ऐसी १५ इन्टरनेट वेबसाइट्स सूचित करता है जहा आप वोकल सैम्पल्स और लूप्स यानि सुर-मौखिक आवाज के टुकड़े और उनके सुव्यवस्थित समूह मुफ्त, साथ ही साथ चोटी के प्रीमियम यानि अधिमूल्य विकल्प पा सकते हैं।  अगर आपके पास अपना खुदका कोइर यानि गायक मंडली या पार्श्वगायकों का समूह नहीं हैं - या आप गा नहीं सकते - तो ये सूचि वही हो सकती है जिसकी आपको तलाश है। 

अगर आप उत्कृष्ठ गुणवत्ता के वोकल और वॉइस यानि सुर और आवाज के ट्रैक्स खोज रहे हैं, तो हमारे, खरीद के लिए उपलब्ध, रचनात्मक विकल्पों के संग्रह, AudioJungle (ऑडियो जंगल) में से चुन सकते हैं। 

Vocals and Voice tracks samplesVocals and Voice tracks samplesVocals and Voice tracks samples
बेस्ट यानि सबसे बढ़िया वोकल्स और वॉइस सैम्पल्स, AudioJungle (ऑडियो जंगल) पे खरीद के लिए उपलब्ध

या फिर, ये सूचि में दी गई इन्टरनेट वेबसाइट्स पे पहुँच जाइए जहाँ आप कुछ मुफ्त में पा सकते हैं। 

१. Vocal Downloads.com (वोकलडाउनलोड्स डॉट कॉम) 

Vocal Downloads.com (वोकलडाउनलोड्स डॉट कॉम) पे मुफ्त के सैम्पल्स का विभाग है (ऊपर लिंक किया हुआ है)।  उनके पास सस्ता $१ प्रतिदिन की सदस्यता योजना है जो आपको उनके संग्रह में से कुछ भी डाउनलोड करने की अनुमति देता है। 

२. Rapid4me (रैपिड फॉर मि)

Rapidshare Search (रैपिडशेर सर्च यानि खोज) में “Free Vocal Sample Packs 2009″ विभाग है जिसमे अन्य वेबसाइट्स के सैंपल पैक्स के लिए कई लिंक्स हैं।  यदि आप कुछ असामान्य, या विशाल श्रेणी के वोकल अंदाज़ ढूंढ रहे है, तो प्रारम्भ करने के लिए ये अच्छी जगह हो सकती है। 

३. Looperman (लूपरमेन)

Looperman (लूपरमेन) पे रॉयल्टी-फ्री यानि प्रभुत्व मुक्त वोकल लूप्स और सैम्पल्स की एक विस्तृत विविधता है। इससे पहले कि आप डाउनलोड कर सके नि: शुल्क पंजीकरण आवश्यक है।

४. Vipzone Samples (वी आई पी जोन सैम्पल्स)

जब आप Vipzone Samples (वी आई पी जोन सैम्पल्स) के न्यूज़लेटर यानि समाचारपत्र की सदस्यता लेते हैं तो वे आपको उनके 250 MB नि:शुल्क सैंपल पैक डाउनलोड करने देते है। यह पैक में अकापेला यानि वाद्य संगीत के बगैर गया हुआ स्वर और वोकल सैम्पल्स का समावेश होता हैं। 

५. Rob Meulman (रॉब मेउलमैन) 

KVR Audio (केवीआर ऑडियो) फोरम के थ्रेड यानि गोष्ठी-विषय में, रॉब बांटते है:

इन्टरनेट का कई सालों तक उपयोग और बहुत सारी नि: शुल्क चीजें, मुख्य रूप से Vsti's (वीएसटीआईस), Soundfonts (साउंडफ़ॉन्ट्स) और सैम्पल्स, डाउनलोड करने के बाद, मैंने संगीत समुदाय को कुछ वापस देने निर्णय किया है। 

मैंने अपने खुदके वोकल्स से एक सैंपल पैक बनाया है।  कुछ ये पैक के लिए खास तौर पर तैयार किये गए हैं, बाकि मेरी रिकॉर्डिंग्स में से काटे हुए वोकल ट्रैक्स हैं।   शैलियां हैं: R&B (आर एंड बी), Rock (रॉक), Pop (पॉप) और Old School (ओल्ड स्कूल)

यह पैक में ३ कंस्ट्रक्शन कीटस यानि पुरे गीत को बनाने के लिए जरुरी सभी वोकल्स और ७ गीतसमूह हैं।  

सभी सैम्पल्स सर्वस्वीकृत १६ bit (बिट) wave (वेव) फाइल हैं।   आवाजें रिकॉर्ड की गई हैं Sennheiser evolution 835a (सेन्हेइसर एवोलूशन ८३५ए) माइक्रोफ़ोन के साथ।

थ्रेड में डाउनलोड लिंक्स (FileFactory और Youshare के लिए) (फाइल फैक्ट्री और यु शेयर के लिए) शामिल हैं।

६. www.Sampleoidz.co.uk (डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट सेम्पलॉइड्स डॉट को डॉट यूके)

www.Sampleoidz.co.uk (डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट सेम्पलॉइड्स डॉट को डॉट यूके) एक नि:शुल्क वोकल सैम्पल्स पैक WAV (वेव) फॉर्मेट यानि प्रारूप में पेशकश कर रहे है। यह उनके Ragga Jungle Vocals series यानि रग्गा जंगल वोकल श्रेणी में से लिया गया है।  केवल १०० नि:शुल्क डाउनलोड्स उपलब्ध हैं, तो जल्दी हासिल कर लीजिए।

७. The Freesound Project (धी फ्रीसाउंड प्रोजेक्ट)

"The Freesound Project (धी फ्रीसाउंड प्रोजेक्ट) एक Creative Commons (क्रिएटिव कॉमन्स) के तहत लाइसेंस्ड यानि अनुज्ञातीत आवाजों का सहयोगी माहिती-संग्रह है।" कई वोकल सैम्पल्स भी शामिल किये गए हैं। 

८. Acapellas4U.co.uk (अकापेलास फॉर यु डॉट को डॉट यूके) 

नि:शुल्क अकापेला डाउनलोड्स, और एक बहुत बढ़िया फोरम।  नि:शुल्क पंजीकरण जरुरी है।  

९. Crowley'z World (क्रोवली'झ वर्ल्ड)

Crowley’z World (क्रोवली'झ वर्ल्ड) में कई झिप्ड (एक प्रकार का कंप्यूटर फाइल फॉर्मेट जिससे एक से अधिक फाइल्स को आसानी से स्थानांतरण किया जा सकता है) सैम्पल्स हैं, ऊपर लिंक किया हुआ वोकल्स विभाग के साथ।  

१०. Soundproz (साउंडप्रोझ)

Soundproz (साउंडप्रोझ) पे एक नि:शुल्क सैम्पल्स विभाग है जिसमे कई सारे रॉयल्टी फ्री यानि प्रभुत्व मुक्त वोकल सैम्पल्स प्रकट देख सकते हैं। 

११. Sampletracks (सैंपलट्रैक्स)

Sampletracks (सैंपलट्रैक्स) पे Free Vocal Loops (फ्री यानि नि:शुल्क वोकल लूप्स) विभाग है। नि:शुल्क पंजीकरण जरुरी है।

१२. esounds (इ साउंड्स)

esounds (इ साउंड्स) पे एक Freesoundz (फ्री साउंड्झ) विभाग है जिसमे वोकल सैम्पल्स के साथ कई कंस्ट्रक्शन कीटस (Apple, REX, WAV) (एप्पल, आर इ एक्स, वेव) शामिल हैं। 

१३. PlatinumLoops (प्लैटिनमलूप्स)

PlatinumLoops (प्लैटिनमलूप्स) पे “Free Loop Downloads” (फ्री यानि नि:शुल्क लूप डाउनलोड्स) का विभाग है जिसमे “Vocal Samples and Vocal Loops” (वोकल सैम्पल्स और वोकल लूप्स) का समावेश है।   सभी लूप्स और सैम्पल्स १००% रॉयल्टी फ्री यानि प्रभुत्व मुक्त हैं।  हर एक फाइल MP3 (एम पी थ्री), WAV (वेव), REX2 (आर इ एक्स टू) और AIF (ए आई ऍफ़) फॉर्मेट यानि प्रारूप में उपलब्ध है। 

१४. ccMixter (सीसीमिक्सटर)

ccMixter (सीसीमिक्सटर) एक Creative Commons (क्रिएटिव कॉमन्स) सामग्री, एक अकापेला विभाग के साथ, का संग्रह है। 

१५. SampleSwap (सैंपलस्वैप)

SampleSwap (सैंपलस्वैप) पे व्यावसायिक गुणवत्ता के नि:शुल्क ऑडियो सैम्पल्स और इलेक्ट्रॉनिक संगीत समाविष्ट हैं - जिसमे १,२०० वोकल्स और बोले हुए शब्दों का समूह शामिल हैं। 

Vocals & Voice Tracks (वोकल्स एंड वॉइस ट्रैक्स) या Vocals & Voice Packs (वोकल्स एंड वॉइस पैक्स) में से किसी एक को लपक लीजिए।  AudioJungle (ऑडियो जंगल) पे कई बहुत अच्छे प्रीमियम यानि अधिशुल्क विकल्प मौजूद हैं। 

आपको यह सूचि सहायक लगी? कृपया हमें टिप्पणी में बताएं की कौन सी लिंक्स सबसे उपयोगी साबित हुई - और हम कोई बहोत अच्छी वेबसाइट भूल गए हो तो उसे शामिल करें।  प्रभावी ढंग से वोकल सैम्पल्स के प्रयोग की युक्तियां कोई खिचखिचाहट महसूस करे बिना हमें बताएं। 

Advertisement
Did you find this post useful?
Want a weekly email summary?
Subscribe below and we’ll send you a weekly email summary of all new Music & Audio tutorials. Never miss out on learning about the next big thing.
Advertisement
Looking for something to help kick start your next project?
Envato Market has a range of items for sale to help get you started.